दिल्ली पुलिस सप्ताह के चलते आउटर नार्थ डिस्ट्रिक ने शुरू करी निगाहबान स्कीम। स्कीम के तहत पहले प्रोजेक्ट का अलीपुर में किया उद्घाटन। इलाके के सभी राष्ट्रीय राजमार्ग सहित मुख्य मार्गों पर अब तैनात हैं दिल्ली पुलिस की हाईटेक तीसरी आँख। इलाके में हो रहे क्राइम को रोकने के लिए तुरंत मिल सकेगी सूचना। 24 x 7 काम करेगा यह कंट्रोल रूम। दिल्ली को पंजाब , हरियाणा सहित जम्मू कश्मीर जैसे सवेंदनशील राज्यों को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग न 1 सहित आउटर नार्थ डिस्ट्रिक के अलीपुर पुलिस स्टेशन के अधिकतर इलाके अब दिल्ली पुलिस की तीसरी आँख के पहरे में हैं। डिस्ट्रिक के D C P गौरव शर्मा ने आज अलीपुर में बने इस तीसरी आँख के कंट्रोल रूम का उद्घाटन कर, इसे जनता को समर्पित कर इसके द्वारा मॉनिटरिंग शुरू करवाई। इस प्रोजेक्ट के द्वारा दिल्ली पुलिस इलाके के चप्पे चप्पे पर नजर रख कर कानून व्यवस्था बनाये रखने में समर्थ रहेगी। दिल्ली के बाहरी इलाके में अपनी तरह के इस पहले प्रोजेक्ट के बाद डिस्ट्रिक के अन्य थाना क्षेत्रों में भी इसे लागू करने की योजना है। दिल्ली के यह इलाके पिछले लम्बे समय से अपराध के ग्राफ लगातार बढ़ा रहे थे। इलाके में घटित कई बड़े अपराधों से दिल्ली पुलिस इन पर काबू करने की लगातार कोशिश कर रही थी। ऐसे में निगाहबान प्रोजेक्ट द्वारा न केवल दिल्ली पुलिस को इन पर काबू करने में मदद मिलेगी अपितू वायरलैस द्वारा एक ही जगह बैठ पूरे इलाके से सम्पर्क भी रहेगा। दिल्ली पुलिस की निगाहबान स्कीम के तहत लगाई जा रही इन तीसरी आँखों की अहमियत तो है ही , मगर साथ साथ जरूरत रहेगी कि इस कंट्रोल रूम पर तैनात दिल्ली पुलिस के जवान पूरी तरह मुस्तैद रहे तथा आम जनता भी पुलिस की तीसरी आँख बनकर इन अपराधों पर लगाम लगाने में पुलिस का सहयोग करे।DCP ने अलीपुर में बने इस CCTV के कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। - YouTube | |
| 13 Likes | 13 Dislikes |
| 328 views views | 6,297 followers |
| News & Politics | Upload TimePublished on 19 Feb 2019 |